आजमगढ़ : पासपोर्ट के लिए जिले के लोगों को अब बनारस व लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पूर्वांचल में बनारस इलाहाबाद के बाद अब आजमगढ़ जिले में शीघ्र ही पासपोर्ट दफ्तर खुलेगा। इसके लिए शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। लखनऊ से आई टीम ने बाकायदा सर्वे कर रिपोर्ट भी शासन को सौंप दी है। यह व्यवस्था प्रधान डाकघर में की जाएगी। पूर्वांचल में आजमगढ़ जिले से विदेश जाने वालों की काफी संख्या है। पासपोर्ट के लिए यहां के लोग वाराणसी व लखनऊ का चक्कर लगाते रहते हैं। इस दौरान यात्र व्यय के साथ ही उन्हें तमाम मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। यहां की जनता काफी दिनों से जिले में पासपोर्ट कार्यालय बनवाने के लिए प्रयासरत थी। सपा शासन के दौरान भी कई बार लोगों ने आवाज बुंलद की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में अब भाजपा शासन ने जिले की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिले में पासपोर्ट कार्यालय बनवाने की स्वीकृति प्रदान कर दे दी है। यही नहीं लखनऊ से आई टीम ने यहां प्रधान डाकघर को सबसे मुफीद स्थान मानते हुए सर्वे भी कर लिया। मतलब कम समय में अब यहां पासपोर्ट दफ्तर की स्थापना हो जाएगी।
Blogger Comment
Facebook Comment