आजमगढ़: आजमगढ़ नगर पालिका की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लम्बे समय से जागो युवा सेवा संस्थान की युवा टीम मुखर रही है। इसी कड़ी में नगर के आराजीबाग मुहल्ले में व्याप्त समस्याओं को लेकर ऋषभ सिंह रानू के नेतृत्व में जागो युवा सेवा संस्थान की टीम ने शुक्रवार को नपा अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीध्र निस्तारण की मांग किया। सौंपे गये ज्ञापन में ऋषभ सिंह रानू ने बताया कि एसकेपी स्कूल के गेट से लेकर स्टेडिएम के गेट तक मुख्य नाला लम्बे समय से जाम पड़ा है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती है, बारिश के मौसम के कारण यह नाली का पानी सड़क की दोनों पटरियों पर लगा रहता है। विनीत सिंह रीशू ने बताया कि मुहल्ले में कचरा उठाने की भी उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर ही कचरा जनता फेंकने को विवश हैं जिससे स्टेडिएम, सामुदायिक शौचालय के पास खड़ा होना भी दुश्वार हो गया है, शीध्र ही नपा द्वारा बेहतद कदम नहीं उठाये गये तो संक्रामक बीमारियां होने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि आराजीबाग वार्ड के बहुत सी गलियों की लाइटें अभी भी खराब है, जिसमे पुलिस चौकी ब्रह्मस्थान के ठीक सामने लगी हाईमास्क लाईट, डा जावेद के सामने लगी हाईमास्क लाईट समेत गलियों में भी प्रकाश व्यवस्था देखरेख के अभाव में दुर्व्यवस्थाओं की बानगी हुई है जबकि इन गलियों में कई कोचिंग संस्थान, कार्यालय आदि संचालित होते है ऐसे में छात्र-छात्राओं समेत मुहल्लेवासियों को अंधेरे में ही इन रास्तों से गुजरना पड़ता है। मुहल्ले वासियों की समस्याओं को देखते हुए जागो युवा संस्थान की टीम ने नगर पालिका ईओ से तत्काल समस्याओं के निस्तारण की मांग किया, साथ ही चेतावनी दिया कि उक्त समस्याओं पर अगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं होती है हम आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में आरपीसिंह , नीरज कुमार, बहादुरराम, फूलचंद, विवेक राय, पवन सिंह सम्राट, रोहित चौहान, संजय, राजकुमार, दिलीप, बलदेव, सुशील सिंह, प्रमोद, डब्लू, मनोज, सुरेश, रामविनय, राधेश्याम, पिंटू, दुखंती, योगेश, ज्ञानेंद्र, अनिल, महेंद्र, एहसान, अमित राय, अशोक कुमार, फरहान आदि शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment