आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने निर्देश पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान ने तहत बिलरियागंज थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्थार्पियों में लदे आधा दर्जन पशुओं को पकड़ा। जबकि वाहन में सवार अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहा बाजार से बिन्दवल जाने वाले मार्ग पर स्थित भोलागंज बाजार में गुरूवार/शुक्रवार की देर रात को थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण रहे थे कि तभी गोरिया बाजार से आ रही एक स्कार्पियों वाहन सदिंग्ध दिखी। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो वाहन सवार स्कार्पियों को छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को चेक किया तो उसमे आधा दर्जन पशु ठूस ठूस क्कर लदे हुए थे। पुलिस पशुआें को बाहर निकालते हुए कब्जे में लेकर थाने चली गई और जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment