आजमगढ़: बीएसएनएल यूनियन जिला अधिवेशन का चुनाव जिला प्रबंधक दूससंचार कार्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन परिमंडल सचिव बीएसएनएल यूनियन आर के मिश्र व सहायक परिमंडल एसएन सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए आरके मिश्र ने बीएसएनएल उपभोक्ता को अच्छी सेवा देने की बात कही और कर्मचारियों के वेतन संशोधन कराने के लिए सभी कर्मचारियों अधिकारियों को संगठित रहने की बात कही। इसके बाद बीएसएनएल यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे एसपी पांडेय को अध्यक्ष, हरिश्चन्द गिरी, आरके यादव, सुबाष चन्द्र श्रीवास्तव, शोभनाथ तिवारी, जिला सचिव आनंद कुमार सिंह, सहायक जिला सचिव पंचानंद राय, प्रतिभा सिंह, अशोक यादव, जेपी यादव, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, रामाशीष यादव, सुनील उपाध्याय, एसपी सिंह, माता प्रसाद, सुनील चौहान, कोषाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव, सहायक कोषाध्यक्ष रमाकांत यादव, प्रस्तावक प्रशांत कुमार यादव, समर्थक दशरथ राम रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment