आजमगढ़। 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर देश की आजादी की लड़ाई के शहीदों को नमन करने एवं देश की एकता ,अखण्डता को अक्षुण बनाये रखने का संकल्प लेने का दिन है। उक्त बातें प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बलराम यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा कलेक्ट्री कचहरी में में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कही। श्री यादव ने कहा कि 9 अगस्त को ही आजादी के दिवानों ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा देकर अंग्रेजी हुकुमत को ललकारा था। उन्होंनें कहा कि शहीदों ने आजादी के बाद समता ,सम्पन्नता और भाईचारे पर आधारित जिस भारत की कल्पना किया था। उसे आज कुछ ताकतें छिन्न-भिन्न करके धार्मिक आधार पर घृणा का दुषित वातावरण बनाने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारों से ही देश एक रह सकता है व विकास के रास्ते पर बढ़ सकता है। प्रदेश पार्टी द्वारा भेजे गये कार्यक्रम के प्रभारी व विधान परिषद सदस्य रामसुन्दर निषाद ने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ,भगत सिंह ,चन्द्रशेखर आजाद जैसे महापुरूषों के बताये रास्ते पर चलकर देश की आजादी की रक्षा करने की शपथ लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि देश में आज लोकतांत्रिक मूल्यों को रौंद कर साम्प्रदायिक शक्तियां संविधान का माखौल उड़ाने पर आमादा हैं। पिछड़ों ,दलितों और शोषितों के हक पर डाका डाला जा रहा है। और केन्द्र व प्रदेश में बैठी सरकार मुक दर्शक बनी है।उन्होंनें कहा कि जिन लोगों ने देश की आजाद के लिए संघर्ष किया उनका कर्ज चुकाने के लिए समाजवादियों को आगे आना होगा। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने अपनी कुर्बानी दिया उनको पूरा देश नमन करता है। श्री यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार देश की गंगा-जमुनी तहजीब को समाप्त कर आपसी भाईचारे को छिन्न-भिन्न करने का कुचक प्रयास कर रही है जो शहीदों का अपमान है। समाजवादी पार्टी देश व समाज को बनाने के लिए संघर्ष करेगी। स0पा0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में ’क्रांति दिवस’ के मौके पर शहीदों को नमन करने के लिए समाजवादी नौजवान सड़कों पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूत जिन सपनों को लेकर हंसते-हंसते फॉसी पर झूल गये। केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार उन सपनों को रौंद रही है। जम्मू में निर्दोष जनता और सिपाही आये दिन शहीद हो रहे हैं केन्द्र सरकार खामोश है। लाखों नौजवान बेराजगार हैं ,गरीबी और भूखमरी से किसान आत्महत्या कर रहा है। महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा खतरे में है। अपराध चरम पर है ,ऐसे हालात में जिस तरह 9 अगस्त को अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था उसी तरह भाजपा के कुशासन से मुक्ति के लिए भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ जनता की लड़ाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पूर्व इसके पूर्व स0पा0 नेताओं का काफिला महात्मा गांधी ,शहीद भगत सिंह ,चन्द्रशेखर आजाद ,नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ,राहुल सांकृत्यायन ,बाबू विश्राम राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में अध्यक्षता हवलदार यादव ने किया। इस अवसर पर हरिप्रसाद दूबे ,राकेश कुमार यादव गुड्डू ,पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव ,डा0संग्राम यादव ,नफीस अहमद ,कल्पानाथ पासवान विधायकगण ,हरिश्चन्द्र यादव ,हंसराज यादव ,रामदरस ,शोभनाथ ,अशोक यादव ,रामआसरे चौहान ,वीरेन्द्र ,राधेश्याम यादव ,विजय बहादुर ,राजनरायन ,हाजी युनुस पूर्व विधायक ,अखिलेश यादव ,बृजलाल सोनकर ,सुनीता सिंह ,गुड्डी देवी ,भानुमति सरोज ,परवेज ,शिशुपाल सिंह ,आशीर्वाद ,विजय यादव ,विजय यादव पूर्व प्रमुख ,रामकुंवर यादव ,राणा प्रताप यादव ,महेन्द्र ,जीत बहादुर ,राजेश यादव ,तेजबहादुर ,वीरेन्द्र ,चन्द्रशेखर यादव ,राजकिशोर यादव ,राजाराम सोनकर ,दुबरी ,शिवसागर यादव ,रामप्रवेश यादव ,राजनेत यादव उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment