आजमगढ़: जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सर्प दंश से तीन लोगो की मौत हो गई। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खराटी गांव निवासनी मृत अंजली 12 पुत्री भोगन गुरूवार की रात को घर में सोई थी कि तभी विषैले सर्प ने डस लिया जिससें वह अचेत हो गई। परिजन आनन फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गये जहा डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उसे गाजीपुर अमवासती मां के दरबार ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसे मां के दरबार ले भी गये लेकिन कुछ नही हुआ। परिजन उसे घर वापस लाये और दाससंस्कार की तैयारी में जुट गये। वही अतरौलिया थाना क्षेत्र के पिपरी ध्यानीपुर निवासी रमतुल्ला की 12 वर्षीय पुत्री सफीकुल की शुक्रवार की सुबह सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका तीन भाई दो बहन में चौथे नंबर पर थी। वही मेहनगर थाना क्षेत्र के जमकी गांव निवासी मृत अमृत 32 पुत्र मेवालाल खेत में सब्जी काट रहा था कि तभी साप ने डस लिया जिससें वह अचेत हो गया। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान देर शाम को उसकी मौत हो गई। मृतका के पास एक पुत्र एक पुत्री है।
Blogger Comment
Facebook Comment