मेहनगर/पवई/आजमगढ़: इसे अंधविश्वास कहे या कुछ और , कारण बाल कटने की घटना तो कही न कही रोज सुनने को मिल ही रही है। लेकिन सच क्या है इसके बारे में कोई भी कुछ नही बता पा रहा है। शनिवार को जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के बाबू की खजुरी गांव में शुक्रवार की देर रात को जिस समय युवती का बाल काटा गया उस समय वह भोजन कर सोने गई थी। जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासनी अर्चना सरोज 16 पुत्री गुडृू सरोज शुक्रवार की रात को परिवार के साथ भोजन करने के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई। थोड़ी देर बाद उसे महसूस हुवा कि कोई पीछे से उसका बाल पकड़ रहा है। जैसे उसने पीछे मुडकर देखा तो पता चला कि उसका बाल काट दिया गया है। यह देख अर्चना ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक परिजन पहुंचे तबतक वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन ने उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे गाव मे दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगो में तरह तरह की चर्चाएं बनी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी लेकिन कुछ भी पता नही चल सका। वहीँ पवई थाना क्षेत्र के महुवा गांव में शनिवार की देर रात कोएक 18 वर्षीय युवती अपनी बड़ी बहन के साथ सोने चली गई। कुछ देर बाद युवती का बाल कटने का अहसास हुआ और उठकर देखा तो उसका बाल कट कर जमीन पर गिरा पड़ा हुआ था। यह देख युवती ने शोर मचाया तो परिजन जगे और देखा की युवती का बाल कट गया था। तभी युवती अचेत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार महुवा गांव निवासनी आरती 18 पुत्री रामदास शनिवार की देर रात को अपनी बड़ी बहन पूजा के साथ सो रही थी कि तभी आरती को महसूस हुआ कि उसका कोई बाल काट रहा है।जब उठी और देखा तो उसका बाल कटा हुआ था। बाल कटने की घटना से गांव में दहशत बना हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment