.

घर में अकेली युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस आरोपी की तलाश में

आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार को बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और युवती को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल रवाना कर दिया। वहीं आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। आरोप है की घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पड़ोस के युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार को रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी 20 वर्षीया बेटी अकेले थी। इसका फायदा उठा कर पड़ोस का युवक संजय पुत्र चंद्रधारी मौका देख कर घर में घुस गया और उसकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस  कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को वह जब लौट के घर पहुंचा तो बेटी ने आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं महिला आरक्षी की अभिरक्षा में युवती को मेडिकल मुआयने के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment