आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमहरा गांव के पास सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार को दिन में 10.30 बजे एक चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस घटना के कारणों की तलाश में जुटी हुई है। शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मऊ जनपद के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद निवासी अरविंद उर्फ गुड्डू 25 पुत्र अशोक कुमार आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित चांदनी चौक पर पिछले दस साल से रहता था। उसके साथ एक महिला भी रहती है। अरविंद यहां दवाखाना चलाता था। सोमवार की पूर्वाह्रन वह स्कूटी से अपने गांव जा रहा था। पूर्वाह्न करीब 10.30 बजे वह बस्ती भुजबल निजामाबाद मार्ग पर स्थित कुसमहरा गांव के पास पहुंचा था कि तभी बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और अरविंद पर फायर शुरू कर दिया। दो गोली लगने के बाद अरविंद मौके पर ही गिर गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गये। घटना की जानकारी होने पर कप्तानगंज और अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के घर वालों को सूचना भेज दी गयी है। घटना के कारण की अब तक जानकारी नही हो सकी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment