.

.

.

.
.

दहेज के लिए दो विवाहिता को मार डालने के मुक़दमे हुए दर्ज

आजमगढ़ : अलग अलग थाना क्षेत्रों में दहेज को लेकर दो विवाहिताओं की हत्या का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने बुधवार को कंधरापुर थाना व देवगांव कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला कंधरापुर थाने में दर्ज हुआ। जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव निवासी विनय कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि उसकी बहन शैला पांडेय की शादी कंधरापुर थाना के जोलहापुर गांव निवासी संजय चौबे से हुई था। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक न मिलने पर ससुराल वाले शैला को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि 3 मई को उसकी ससुराल वालों ने हत्या तक कर डाली।  आखिरकार कोर्ट के आदेश पर बुधवार को मृतका के भाई विनय पाडेय ने पति संजय चौबे, ससुर धर्मराज व सास दुर्गावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दूसरा मुकदमा देवगांव कोतवाली में दर्ज हुआ। कोतवाली क्षेत्र के चौकी खैरा गांव निवासी अविनाश सिंह पुत्र आनंद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन अर्चना सिंह का विवाह इसी थाना क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव निवासी संदीप सिंह से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। 29 अगस्त की रात संदिग्धावस्था में उसके बहन की मौत हो गई। अविनाश ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसमें उसने पति संदीप सिंह, जेठ पप्पु सिंह, ससुर रामसमुझ सिंह व सास उर्मिला को नामजद किया। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामलों की जांच  शुरू कर दी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment