निजामाबाद: आजमगढ़ : निजामाबाद तहसील में सोमवार को हड़कंप मच गया जब जानकारी हुई की एक प्रशिक्षु महिला लेखपाल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। एक तरफ जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तरह तरह के वादे कर रही है वही निजामाबाद तहसील में महिला लेखपालों की पोस्टिंग तो कर दी गई है लेकिन सुरक्षा के किसी भी प्रकार के इंतजाम नहीं किए हैं जिसको लेकर के महिला लेखपाल काफी सशंकित बनी रहती है। उसी क्रम में आज एक महिला लेखपाल ने आत्महत्या कर ली, आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन घटना क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है की महिला लेखपाल की हत्या की गई है या वह स्वयं फांसी लगा ली है। क्योंकि कारण का अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, मौके पर पुलिस छानबीन कर रही है। वैसे मृतका दीपा पत्नी आनंद झारखंड के यदुवंश नगर की रहने वाली थी। वह यहाँ कमरा नंबर ए1 में रह रही थी। चर्चा के अनुसार उन्होंने फोन पर बात करते समय पंखे से लटककर जान दी है।
Blogger Comment
Facebook Comment