सगड़ी: आजमगढ़ : स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवराचल में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए जनधन के बचाव हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन द्वारा देवराचल में बाढ़ से पूर्व बचाव के कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें सड़क का मरम्मत कार्य,जगह.जगह रैनबसेरों की मरम्मत का कार्य, ठोकरों का निर्माण अन्य तैयारियों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने हेतु निर्देश दिया। वही उप जिलाधिकारी द्वारा बीडीओ को भी मनरेगा के कार्यों को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया गया व बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता को भी निर्देशित किया गया बाढ़ से होने वाली त्रासदी को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जाए। उपजिलाधिकारी ने हाजीपुर बंधे से आगे ठोकरो के निर्माण पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जाए वही महुला गढ़वाल बांध के निरीक्षण व बाढ़ से बचाव के पर्याप्त तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया व अन्य कमियों को यथाशीघ्र पूरा करने का भी निर्देश दिया। बाढ़ की विभीषिका पर जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वही मौसम व अन्य स्थानों पर घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण देवरांचल के लोगों लोगों माथे पर चिंता की लकीरें साफ साफ देखी जा सकती हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment