ठेकमा/मुहम्मदपुर: आजमगढ़ : जब पिछले 02 वर्षों से संबंध रहे प्रेमी ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया तो आखिरकार लड़की को पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। 100 नंबर पुलिस लड़की की सूचना पर उसके प्रेमी और उसको थाने लाई। युवक को समझाने के साथ ही जब दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाह के लिए राजी हो गए तो पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों की सहमति पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में गुरूवार को राम जानकी मंदिर पर प्रेमी युगल एक हो गए। इस मौके पर दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर निवासी अरविंद की पुत्री अपने ननिहाल गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर शेखवलिया में अपने नाना के यहां रहती थी और वही बगल में भौतर में मोबाइल की दुकान चलाने वाले राहुल विश्वकर्मा आनंदपुर जौनपुर जो ठेकमा बाजार में रहता था। दोनों का प्रेम प्रसंग 2 साल से चल रहा था कल किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। जब लड़की ने शादी करने के लिए कहा तो लड़का उम्मीद्द के विपरीत तरह.तरह के जवाब देने लगा जिससे परेशान लड़की ने बुद्धवार को 100 नंबर पुलिस को डायल कर आपबीती घटना बताई और पुलिस ने भौतर गांव से अरविन्द और गुंजन को थाने ले आयी। जहां चर्चा के बाद गुरूवार को दोनों का विधि विधान से विवाह कर दिया गया। इस मौके पर लड़की पक्ष के माता पिता दादा दादी वह चाचा चाची वह उसके गांव के ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में लड़के के जीजा भूवाल विश्वकर्मा, चाचा अनिल विश्वकर्मा ईश्वरपुर प्रधान अशोक कुमार यादव,रमाशंकर,मशीन मनोज कुमार, कन्हैया आदि लोग मौजूद रहे विवाह का कार्यक्रम स्थानीय पंडित अंशु महाराज की देख रेख में हुआ।
Blogger Comment
Facebook Comment