आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय पर सोमवार को नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता के नेतृृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताआें ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और स्थानीय शहीद कुंवर सिंह पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने हेतु वृक्षारोपण,सरंक्षण, सवंर्धन का संदेश भी दिया। विनय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ नाथ सम्प्रदाय के सन्यासी हैं इसलिए उन्होने कार्यकर्ताआें से अपना जन्मदिन मनाये जाने से मना किया है । परन्तु विश्व पर्यावरण दिवस आज ही होने के नाते पर्यावरण दिवस उनके जन्मदिन से जोडकर हम कार्यक्रम कर रहे है। इस दौरान मृगांक शेखर सिंन्हा,जूही श्रीवास्तव,पंकज कौसिंक,विवेक,श्रीराम सोनकर,अशीष दूबे,राहुल सिंह, अच्छेलाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment