.

सैकड़ो ने ली सपा की सदस्यता: प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है- बलराम यादव


आजमगढ़। अतरौलिया विधान सभा क्षेत्र के ग्रामसभा छितौनी में समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान  का शुभारम्भ गुरूवार को सपा के कदावर नेता पूर्व मंत्री बलराम यादव द्वारा किया गया। सदस्यता कैंप में उमड़ी भीड़  को देख गदगद बलराम यादव ने सदस्यता कैम्प की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्टी का महाअभियान है। इसमें हम सब की भागीदारी सुनिस्चित करनी चाहिए । आगे उन्होने कहा कि देश व प्रदेश में एक ऐसी सरकार है जिनका जनहित से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। इस कृषि प्रधान अर्थ व्यवस्था वाले देश में भाजपा शासित राज्यों में किसान या तो आत्महत्या कर रहा है या हक की मांग करने पर उन्हें गोली मार दिया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में भय का वातावरण व्याप्त है। अपराधियों का हौसला रोज बढ़ता जा रहा है। लूट,हत्या, छिनैती,बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार अपराध पर अंकुश लगाने लगाने में पूर्णतया असफल दिख रही है। सदस्यता कैम्प में हजारों लोगो ने सदस्यता ग्रहण कगया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुभाष  चन्द्र जायसवाल,डा0 राजाराम सिंह, अभिमन्यु जायसवाल,इरशाद अहमद,राधेश्याम यादव,राधेश्याम लीडर, राजेश गिरी,लालू मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में सगड़ी विधानसबा  में समाजवादी पार्टी द्वारा गांव गांव बूथ बूथ कार्यकतार्ओं ने नए सदस्यों को  जोड़ने का कार्य किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में विधानसभा  वार, हर  बूथ पर युद्ध स्तर लग नए सदस्य जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। सगड़ी विधानसभ  के लाटघाट बाजार,अजमतगढ़, जीयनपुर में जिलाध्यक्ष द्वारा उपस्थित होकर सदस्यता अभियान  चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामाश्रय राय,रामशब्द यादव,रामायन यादव,रामाधार यादव,बच्चन यादव,हरि नारायन यादव आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment