.

नारी शक्ति संस्थान ने पौधरोपण के साथ पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया

आजमगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता फैलाने में आधी आबादी भी सक्रिय रही। सोमवार को नारी शक्ति संस्थान द्वारा नगर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर में पौधारोपण किया गया। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा0 पूनम तिवारी ने कहा कि आज पर्यावरण को बचाने के लिए विश्व के सभी देश चिंतित हैं लेकिन इसके लिए जब तक हर आमजन सही सोच के साथ कार्य नहीं करेंगा तब तक पर्यावरण को संरक्षित नहीं किया जा सकता। इसके प्रभाव के फलस्वरूप हम लोगों के बचपन में जनपद का तापमान कभी इतना कष्टदायी नहीं हुआ। आज प्रकृति हमें सचेत कर रही है कि हम अपनी आबादी से ज्यादा पौधों का रोपण करें तभी यह विषमता समाप्त हो सकेगी। इसके उद्देश्य को सार्थक करने के लिए नारी शक्ति संस्थान द्वारा 150 पौधों का रोपण किया गया। श्रीमती तिवारी ने कहा कि सभी पौधा का रोपण करते देते है लेकिन देखभाल के अभाव में वह पौधे सूख जाते है। नारी संस्था की सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक  राजेद्र प्रसाद के प्रति आभार जताती है क्योंकि इन्होंने इन पौधों के संरक्षण का बीड़ा उठाया है।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि हम सभी अच्छे वातावरण की बातें जरूर करते है लेकिन इसके लिए व्यापक कदम उठाने के प्रति हम उतने ही लापरवाह हैं। नारी शक्ति संस्थान ने पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण करने का जो निर्णय लिया वह सराहनीय हैं। आज ग्लोबल वार्मिंग से समूचा विश्व परेशान हैं लेकिन भारतीय संस्कृति आदि अनादि काल से इसके प्रति बेहद जागरूक रही, हमें फिर से वहीं स्थिति में लाकर अपने संस्कृति को पर्यावरण के प्रति नई दिशा देनी हैं और अपने आगामी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ वातावरण तैयार करना है।
गोष्ठी को संरक्षक विजय लक्ष्मी मिश्रा, नीलिमा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनामिका सिंह पालीवाल, कोषाध्यक्ष रश्मि डालमिया, महामंत्री अनीता द्विवेदी, मंत्री सुधा तिवारी आदि ने संबोधित किया। पौधा रोपण करने वालों में पूनम जसपाल सिंह, अनामिका प्रजापति, रिंकी प्रशांत, बबिता जसरासरिया, आभा अग्रवाल, विनीता राय, दीक्षा सिंह, रानी अनामिका सिंह, प्रियका चैरसिया, सुधा गोयल आदि शामिल रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment