आजमगढ़: मध्यप्रदेश में फायरिंग में किसानों की मौत के बाद विपक्षी दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ा जा रहा है। पहले कांग्रेस पार्टी फिर आज शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा। मध्य प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली 5 किसानों की मौत के बाद आम आदमी पार्टी ने नगर के कलेक्ट्रेट चैराहे पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबारी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से अपनी हक के लिए आवाज उठाने वाले किसानों की निर्ममता के साथ हत्या करवाई वह निदंनीय है। किसान शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी फसल के उचित मूल्य की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने किसानो की आवाज को दबाने के लिए उनके उपर गोलिया चलाई जिसमें देश के अन्नदाताओं की जान चली गयी है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों विरोधी है। कर्ज के बाझ तले किसान पूरे देश में आत्महत्या कर रहा है। लेकिन सरकारे आंखे बन्द कर बैठी हुई है। नेताओं ने मांग की कि पूरे देश के किसानों के कर्ज माफ किया जाय, और उनकी समस्याओं को जल्द ही निस्तारण किया जाय।
Blogger Comment
Facebook Comment