.

.

.

.
.

मेहनगर : पूर्ति निरीक्षक का छापा,288 बोरा सरकारी गेहूँ बरामद

मेहनगर/आजमगढ़। मेहनगर तहसील क्षेत्र के लौदह इमादपुर ग्राम में 288 बोरा सरकारी गेहूँ नायब तहसीलदार के नेतृत्व में मंगलवार को छापा मारकर बरामद किया। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर उपजिलाधिकारी ने उक्त कार्यवाही का निर्देश दिया। कार्यवाही में नायब तहसीलदार मेहनगर अरविन्द कुमार , पूर्ति निरीक्षक उदय राज, इंस्पेक्ट लाल जवाहर लाल के नेतृत्व में गुलाब गुप्ता पुत्र स्व.नन्हकू गुप्ता के मकान पर छापा मारा गया। छापेमारी कै दौरान 85 बोरा सील्ड सरकारी गेहूँ और 203 बोरा हाथ की सिलाई का पाया गया। घटनास्थल की विडियोग्राफी भी नायब तहसीलदार, मेहनगर द्वारा की गयी है। अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके है। पुलिस जोरो से तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर इन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारी, नेता व स्थानीय लोग पैरवी में लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ पर आए दिन ट्रकों पर लदकर गेहूँ बड़ी मंण्डियों में भेजा जाता है। सरकारी गेहूँ के बोरों को खोलकर सामान्य बोरो में भरकर  भेजा  जाता है। यह अनाज का कारोबार विनोद गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता निवासी वार्ड संख्या 8, जवाहर नगर मेहनगर द्वारा किया जाता है। यह कार्य वर्षो से बडे़ पैमाने पर किया जा रहा है। इसी अवैध कारोबार के सम्बन्ध में गौरा ग्राम निवासी जसवन्त सिंह ने उपजिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को विगत माह एक प्रार्थना पत्र देते हुए इस नेक्सस को समाप्त करने का अनुरोध किया था। स्थानीय जनता में इस घटना में खुशी है और जनता ने एसडीएम को ध्यनवाद ज्ञापित किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment