आजमगढ़ : मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बाढ़ प्रबंधन को ले कर दिए गए निर्देश का त्वरित असर दिखा शुक्रवार को अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड आजमगढ़ ने बताया कि वर्ष 2017 के बाढ़ कार्यो को सुचारू रूप से सम्पादन करने हेतु बाढ़ सम्बन्धित सूचनाओं को अधिकारिक स्तर पर आदान-प्रदान हेतु कार्यालय बाढ़ खण्ड आजमगढ़ में 01 जून 2017 से 31 अक्टूबर 2017 तक के लिए बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष 24 घन्टे नियमित रूप से चालू रहेगा। जिसका दूरभाष नं0-05462-221026 है। कक्ष के संचालन हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गयी है। उन्होने बताया कि बाढ़ नियन्त्रण क़क्ष में बाढ़ सम्बन्धित सूचनाएं गेज आदि दूर संचार एवं अन्य माध्यम से प्रतिदिन उच्चाधिकारियों को भेजने का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व कक्ष इंन्चार्ज एवं पाली इंन्चार्ज का होगा तथा बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में प्राप्त आकस्मिक सूचनाएं आवश्यक रूप से बाढ़ पंजीका में दर्ज की जायेगी तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराना होगा।
Blogger Comment
Facebook Comment