महिलाएं खुद को कमजोर न समझे, समाज में उनकी एक बड़ी हिस्सेदारी- ऋतु सुहास
आजमगढ़। नारी शक्ति संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के एलवल स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नारी शक्ति सम्मान-2017 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीसी ऋतु सुहास एवं विशिष्ट अतिथि इंदिरा देवी जायसवाल व स्वास्ति सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में प्रदेश के सात जनपदों से विभिन्न क्षेत्रों में विशिस्ट कार्य करने वाली 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डीडीसी ऋतु सुहास ने कहा कि महिलाएं खुद को असहाय और कमजोर न समझे बल्कि वे समाज में उनकी एक बड़ी हिस्सेदारी है। महिलाएं खुद को सबल बनाये क्योंकि आप की सहायता करने कोई और नहीं आयेगा आपको इसके लिए खुद मजूबत, आत्मविश्वास के साथ संघर्ष करना होगा, सफलता जरूर मिलेगी। सचिव डा पूनम तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजन कराने का उद्देश्य है कि समाज में महिलाएं आज भी उपेक्षित हैं, जिसके कारण अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व स्तर पर मनाने की जरूरत पड़ी। जिससे विश्व स्तर पर नारी शक्तियों का एक साथ समान भाव से विकास हो सकें। संस्था के बच्चियों द्वारा भाव पूर्ण नाट्क बेटियां अभिशाप या वरदान का मंचन कर समाज में फैली कुरीतियों जिसमे भ्रूण हत्या जैसे अपराधों पर करारा प्रहार किया गया। कार्यक्रम का मंचन देख उपस्थित सभी के आखों से आंसू झलक उठें। अंत में संस्था अध्यक्ष डा वन्दना द्विवेदी ने संस्था की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया और वर्षभर में हुए सराहनीय कार्यो का विस्तृत विवरण पेश किया। इसके बाद प्रदेश के सात जनपदों से आयी 16 नारी शक्तियों को नारी शक्ति सम्मान-2017 से नवाजा गया, सम्मान प्राप्त करने वालों में बलिया से अनीता शर्मा, मऊ से हुमा रिजवी, सुल्तानपुर डा सुनीता राय, जौनपुर से डा तस्नीम फातिमा, गोरखपुर से दीप्ति अनुराग, वाराणसी से पूनम राय यदुवंशी, आजमगढ़ से डा अर्चना मैसी, डा हेमबाला यादव, कुमारी ज्योति यादव, हिना देसाई, एसएचओ कोतवाली सरिता सिंह, आशा सिंह, ऊषा शर्मा आजमगढ़ की नूर फातिमा शामिल रही। समारोह को संबोधित करने वालों में संरक्षक मंडल की नीलिमा श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी मिश्रा, रानी अनामिका सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, जरीना खातून, अलका अस्थाना, प्रेमलता द्विवेदी, शशि श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनामिका सिंह पालीवाल, कोषाध्यक्ष रश्मि डालमिया, महामंत्री अनीता द्विवेदी, मंत्री सुधा तिवारी, पूनम जसपाल सिंह, अनामिका प्रजापति, नीतू कश्यप, अनीता सिंह, बबिता जसरासरिया, लीना मिश्र, मंजू राय, किरन रूंगटा, डाली सराफ, अनीता खंडेलिया, आभा अग्रवाल, सुधा गोयल, मंजू उपाध्याय, निमिषा अग्रवाल, राधा अग्रवाल, रानी सिंह, रिन्का प्रशांत, शीला दूबे, सुधा पांडेय, संचिता बनर्जी, उमा प्रजापति, विनीता राय, निरूपमा दुबे, शाहिन जाफरी, अर्शी शरीफ, अंजली कुशवाहा, मंजू श्रीवास्तव, शालिनी अग्रवाल, सीमा गुप्ता, स्नेहलता गुप्ता, सुजाता गुप्ता, माधुरी शुक्ला पूजा सोनकर, सीमा मोदनवाल, शैलजा त्रिपाठी, प्रेमलता द्विवेदी, रीना सोनकर, मिनाक्षी तिवारी, पल्लवी, सुनीता, रितिका, गरिमा, नम्रता, दीक्षा, श्वेता, संयोजक डा डीपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment