.

वन मंत्री दारा सिंह चौहान का हुआ भव्य स्वागत,कहा आजमगढ़ के विकास में पूरा सहयोग देंगे

आजमगढ़: ने भाजपा क्षेत्रीय मंत्री/पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आजमगढ़ के बैठौली तिराहे पर आजमगढ़ के मूल निवासी व उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त वन मंत्री दारा सिंह चौहान का माल्यार्पण कर, गगनभेदी नारे लगाते हुए किया जोरदार स्वागत किया । क्षेत्रीय मंत्री सहजानन्द राय ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान जी
को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने से आजमगढ़ -मऊ सहित पूरे पूर्वांचल के कार्यकर्ता उत्साहित है, इनके मंत्री बनने से आजमगढ़ -मऊ में निश्चित ही विकास कार्यो को गति मिलेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि आजमगढ़ के ही रहने वाले, मधुबन से विधायक माननीय दारा सिंह चौहान जी को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गौरतलब है की दारा सिंह चौहान जी ने यही डीएवी डिग्री कॉलेज से अपनी राजनितिक पारी की शुरुआत किया था और आज कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आजमगढ़ में प्रथम आगमन पर सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने उत्साहित होकर के अपने नेता का स्वागत किया। स्वागत से गदगद मंत्री ने कार्यकर्ताओ को धन्यवाद देते हुए आजमगढ़ के विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, अमित राय, राजेन्द्र सोनकर, धर्मवीर चौहान, मानस राज सिंह, कुशल सिंह गौतम, मयंक श्रीवास्तव, शुभम पांडेय आर्यन, रितेश सिंह, गोपेश्वर सिंह गोपी,आदित्य पाण्डेय,सौरभ सिंह केशव, विपुल मिश्र, विनायक सरदार, सुरेश कुमार सरोज, अमन श्रीवास्तव, संदीप त्रिपाठी, निकुंज सिंह, अमित श्रीवास्तव, विनोद चौहान, दिनेश चौहान, अजय गोंड व सैकड़ो अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
वहीँ मंत्री का शहर आजमगढ़ आगमन से पूर्व कंधरापुर बाजार में मंडल अध्यक्ष ऋषिदेव राय के नेतृत्व में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया । इस मौके ओर मंडल महामंत्री मनोज गिरी, महंथ राय, पिंटू राय, कन्हैया राय, विनोद पाठक, मनोज राय, चंद्रप्रकाश राय, मेश मौर्या, ब्रह्मदिन मौर्या, हरेंद्र सिंह, रामबचन यादव, हरिप्रकाश राय व सैकड़ो अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment