.

आग से झुलसी 02 महिलाओं समेत तीन गम्भीर हालत में भर्ती

आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्तिथियों में आग की चपेट में झुलसी दो महिलाओं सहित तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन लोगों में दो महिलाएं मऊ जनपद की निवासी बताई गई हैं। सभी की हालत नाजुक बताई गई है।
जानकारी के अनुसार मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेलऊ चंगेरी ग्राम निवासी धनंजय की 22 वर्षीय पत्नी ममता चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। परिजन उसका उपचार जनपद के जीयनपुर कस्बा स्थित निजी अस्पताल में करा रहे थे। उपचाराधीन ममता की हालत बुधवार की शाम अचानक गंभीर हो गई। झुलसी महिला को अस्पताल से रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीँ जनपद व कोतवाली थाना क्षेत्र के पिरसुई एहलादपुर ग्राम निवासी प्रदीप की 32 वर्षीय पत्नी उर्मिला बुधवार की देररात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजनों ने देर रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके अनुसार झुलसी उर्मिला रात में बच्चों को लालटेन की रोशनी में पढ़ा रही थी। झपकी आने पर बच्चे व महिला सभी सो गए। रात में बच्चों के पैर लग जाने से चारपाई पर रखी जलती लालटेन गिर गई। आग की चपेट में आ जाने से महिला झुलस गई। उपचाराधीन दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई गई है। इसी क्रम में जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर ग्राम निवासी 45 वर्षीय पंकज सिंह  पुत्र ओमप्रकाश सिंह  बुधवार की शाम अबूझ हाल में झुलस गए। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने उन्हें देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment