बोंगरिया/आजमगढ़। विगत चार वर्षो की तरह इस वर्ष भी 3 मार्च को पाँचवा विश्व बिटिया दिवस पर आयोजित शान्ति निकेतन चिल्ड्रेन स्कूल तरवा के प्रबन्धक एवं बिटिया संरक्षण सेवा समिति के संयोजक रविन्द्र सिंह के संयोजन में स्थानीय बाजार तरवा के शान्ति निकेतन चिल्ड्रेन स्कूल पर छात्र-छात्राओं द्वारा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नारो से युक्त बिटिया संरक्षण जन चेतना को जगाया गया। जिसमें समाज में हो रही बेटियों की भ्रूण हत्या को रोकने व बेटा-बेटियों में समानता का संदेश देते हुए मनमोहक कार्यक्रम छात्राओं एवं संगीत कलाकार दुलारे राम द्वारा प्रस्तुत की गयी। जिसमें क्षेत्रिय लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व बेटी बचाओ अभियान का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयोजक रविन्द्र सिंह ने अपने वक्तव्य मे बिटिया भ्रूण हत्या व उनके सुरक्षा के सन्दर्भ में भाव पूर्ण भाषण दिया, जिससे तमाम क्षेत्रवासी प्रभावति हुए और इस प्रभाव से उन्हें स्कूल प्रबन्धक द्वारा मेरी बिटिया ही मेरी गुरू (एम.डी.जी) एवार्ड रविन्द्र कुमार सिंह व प्रभाकर कुमार मिश्र के हाथो द्वारा राजनाथ (तरवा) को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम मे डॉ. सन्तोष सिंह, दिनेश कुमार मिश्र, प्रसून सिंह, बृजेश यादव, संजय मिश्र, अजय पाण्डेय, राहुल, अमरजीत, व विद्यालय के समस्त स्टाफ सम्मलित हुए। इस कार्यक्रम का संचालन प्रसून सिंह द्वारा किया गया जिन्होंने अपने कार्यकुशलता से उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व क्षेत्रवासियों का मनमोह लिया। रविन्द्र सिंह के एकल प्रयास को देखकर जनता में बिटिया बचाओ मानव समाज बचाओ के संदेश से क्षेत्रवासियों के दिल की अवाज आयी अगले जनम मोहें बिटिया ही दिजौ।
Blogger Comment
Facebook Comment