आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर बाजार के समीप बुधवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट जाने से उस पर सवार युवक नीचे दबकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मेंहनगर क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी अमलेश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र प्रज्ज्वल सिंह बुधवार की शाम स्थानीय बाजार गया था। शाम करीब छह बजे लौटते समय रास्ते में मिले परिचित ट्रैक्टर चालक को रोककर वह भी ट्रैक्टर पर बैठ गया। सिंहपुर बाजार के पास ही अचानक ट्रैक्टर पलट गया, प्रज्ज्वल नीचे वह दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। बीते वर्ष उसकी शादी जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआं ग्राम निवासी उज्जवला सिंह से हुई थी।
दूसरी तरफ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमों गांव के पास बुधवार को दिन में हुई दुर्घटना में मृत युवक की शिनाख्त गुरुवार को हो गई। मृतक घर से देवी दर्शन के लिए निकला था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त 40 वर्षीय सुभाष यादव पुत्र जयमंगल के रूप में की। मृतक सुभाष शहर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव का रहने वाला था। बुधवार की सुबह वह देवी दर्शन के लिए घर से बाइक लेकर निकला था और गंभीरपुर क्षेत्र के रानीपुर रजमों गांव के पास पत्थर लदे ट्रक की चपेट में आ जाने घायल हो गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्री बताए गए हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment