आजमगढ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को बूढनपुर स्थित एक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित चुनाव जनसभा में सपा-बसपा व काग्रेंस पर जमकर प्रहार किया। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। एक बार फिर यहां की जनता उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार बनायेगी। उन्होने कहा कि लोकससभा चुनाव मे लालगंज सीट से पार्टी प्रत्याशी नीलम सोनकर को विजयी बना कर भाजपा की झोली में डाला। लेकिन सदर सीट पर हम हार गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 15 वर्षो से बुआ और भतीजे की बसपा,सपा सरकारों नें प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नही छोडा। उन्होने काग्रेंस,सपा,बसपा को कसाब की संज्ञा देते हुए कहा कि इस कसाब से उत्तर प्रदेश को मुक्त करना नितांत आवश्यक है। उन्होने उपस्थित जनता से पूछा कि क्या 24 घंटा बिजली मिलती है, हर गांव सडक से जुड चुके हैं,माताओं बहनो की सुरक्षा हुई? जनता के इंकार करने पर उन्होने कहा कि वर्तमान अखिलेश सरकार में अगर कोई काम हुआ है वह बलात्कार,गुंडागर्दी,भरस्टाचार ,अत्याचार,गरीबों की जमीनों पर कब्जा करना आदि घटनाआें में प्रदेश नम्बर वन पर रहा। प्रदेश में मां बहन सुरक्षित नही है,कानून व्यवस्था ध्वस्त है और चारों तरफ गुंडो का राज स्थापित है। राहुल व अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि दो शहजादे हैं एक से मां परेशान है तो दूसरे से बाप। वहीं यूपी दोनों से परेशान है। राहुल बाबा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ढाई वर्ष के केन्द्र सरकार के कार्यो का हिसाब मांग रहे हैं। जबकि 60 वर्ष तक राहुल के परनाना जवाहर लाल नेहरू,नानी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी व दो बार सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह नें देश को लूटा उसका हिसाब नही दिया। जबकि नरेन्द्र मोदी नें ढाई साल में 2 करोड घरों में गैस चूल्हे की व्यवस्था किया। उत्तर प्रदेश नें भाजपा के 73 सांसद देकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जिसके लिए केन्द्र नें प्रत्येक वर्ष एक लाख करोड प्रदेश के विकास में प्रतिवर्ष दिया। लेकिन चाचा,भतीजे नें पूरे धन को लूट लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब तक 93 योजनाओं को लागू कर दिखा दिया है कि वे गरीबों व आम जनता के काफी हितैषी हैं। वे हर 15 वें दिन पर एक योजना ला ही देते हैं। श्री शाह ने जनता अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार बनावे ताकि प्रदेश में जनहितैषी,पारदर्शी,लोक कल्याणकारी भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से उन्नत राज्य बना सके और प्रदेश के अच्छे दिन आये। उन्होने कहा कि अखिलेश बाबू पूछते रहते हैं कि क्या अच्छे दिन आए प्रदेश में आपकी सरकार है यदि अच्छे दिन आने दोगे तब न ! इसलिए सपा को हटाना होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही लघु सीमांत किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगें और खेती के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराये जायेगें। छात्राओं के लिए स्नातक तक की शिक्षा मुफ्त कर दी जायेगी। इंटरमीडिएट में 50 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों छात्रों को भी स्नातक तक की परीक्षा मुफ्त कर दी जायेगी। उन्होने कहा कि बगैर जाति धर्म पूछे सभी को लैपटाप वितरण किया जायेगा। सरकार बनते ही अवैध बूचडखानों को तुंरत बदं करके घी दूध की नदियां बहायी जाएंगी। जिसके लिए 40 डेयरी उद्योग लगाए जांएगे। इंजीनियरिंग कालेज खोले जाएंगे। 70 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि यदि यूपी में भाजपा लाना चाहते हैं तो अपने रिस्तेदारों,मित्रों को मतदान के लिए जागरूक करें। सभा को राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुंग, बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ताराकांत यादव, बिहार सांसद नित्यानंद यादव, आरके सिंह पूर्व गृह सचिव व सांसद लालगंज नीलम सोनकर,पूर्व सांसद रमाकांत यादव आदि नें भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय व संचालन रमाकांत मिश्र नें किया।
Blogger Comment
Facebook Comment