आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व मे रविवार की देर शाम स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी के सदर विधान सभा प्रत्याशी अखिलेश मिश्र का भव्य स्वागत किया गया प्रत्याशी की उपस्थिति में चुनाव की तैयारियों पर भी विचार विमर्श किया गया। अपने सम्बोधन में प्रत्याशी अखिलेश मिश्र ने कहा कि जनपद की जनता वर्षों से विकास के तरस गयी है। बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं कराया जा सका है। जो है उनकी भी हालत बदतर हो गयी है। बेरोजगारी का दंश झेल रहा यहाँ का युवा वर्ग अन्य प्रदेशों का रूखकर रहा है। अब तक की सरकारों ने इस लिहाज में विकास कार्य नहीं किया जिससे यहाँ के युवाओं का नौकरी के लिए पलायन रूक सके। उन्होंने विकास के लिए उत्तर प्रदेश एवं जनपद में परिवर्तन को आवश्यक बताते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ जिले की जनता को जागरूक होना होगा। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय सहित बृजेश यादव रविशंकर तिवारी, मृगांक शेखर सिन्हा, सुनील मिश्र, वरूण राय, कमलेन्द्र मिश्र, जूही श्रीवास्तव, अवनीश चतुर्वेदी, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, विनोद अग्रवाल, विवेक कुमार निषाद, संत प्रसाद अग्रवाल, राजेश मिश्र आदि अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment