आजमगढ़। अनियंत्रित आटो पलटने से एक दर्जन के लगभग छात्र घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंंभीर बनी हुई है। यह घटना सोमवार को कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बासीजफ्ती माफी गांव के पास घटी। घायलों में अंश उम्र 5 वर्ष पुत्र नागेन्द्र राजभर निवासी दरियापुर थाना कप्तानगंज एवं अभिषेक उम्र 8 वर्ष पुत्र शिवनाथ निवासी रायपुर खोरासिन थाना कप्तानगंज, आदित्य उम्र 8 वर्ष पुत्र खरपत्तू निवासी डणजो एवं इसी थानाक्षेत्र के पिपरी गांव के रहने वाले इरशाद अहमद उम्र 6 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन, अब्दुल रहमान उम्र 7 वर्ष पुत्र अफजल अली, अभिनव सिंह उम्र 9 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र, दानिश उम्र 6 वर्ष पुत्र इब्राहिम, सना परवीन उम्र 10 वर्ष पुत्री इब्राहिम, आरिफ उम्र 7 वर्ष पुत्र अशरफ अली, तमंन्ना बानो उम्र 9 वर्ष पुत्री अफजल, रहमान उम्र 6 वर्ष पुत्र अफजल, सारीफ अली उम्र 6 वर्ष पुत्र मोहम्मद अशरफ, अब्दुल रहमान उम्र 8 वर्ष पुत्र अफजल निवासी पिपरी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां अविनश सिंह एवं अभिषेक की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके अलावा शेष सभी छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी रानीपुर से ही छुट्टी दे दी गयी। यह सभी नेशनल पब्लिक स्कूल रानीपुर कप्तानगंज के छात्र हैं। विद्यालय के आटो से वापस घर लौटते समय दो छात्रों के आपस में विवाद करने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
Blogger Comment
Facebook Comment