.

ठेकमा: एसडीएम ने 50 गरीब परिवार को बांटे कम्बल,मिली राहत


ठेकमा/आजमगढ़। क्षेत्र के जमुआवा गाँव मे बुधवार को उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज अशोक कुमार सिंह ने डाक तार विभाग  नई दिल्ली के महासचिव राम राय के आवास पर उनके पिता मार्कण्डेय राय की स्मृति मे 50 गरीब परिवार को कम्बल वितरण किया। अपने सम्बोधन मे उन्होने कहा कि वास्तव मे गरीब की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य व धर्म है। लेकिन आज लोग गरीब का चयन सही करे तो यह जो लोग चयनित किये गए है, इन्हे वितरण कर मै बहुत प्रसन्न हूं। इस अवसर पर अनिल राय,अरूण उपाध्याय, रामरूप यादव, राजेंद्र प्रसाद राय, रामलक्षन दिनेश कुमार, बृजेश राय, राहुल राय,रविन्द्र रामअजोर यादव सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment