.

बरदह: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत , एक जख्मी

आजमगढ़. : बरदह थाना क्षेत्र के सरावां गांव के पास भीरा-लालगंज मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक को जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के अवदह ग्राम निवासी आलोक (27) पुत्र महाबल यादव, नागेश्वर (32) पुत्र कंचन यादव तथा राहुल (25) पुत्र रमेश यादव तीनों मित्र सोमवार की शाम क्षेत्र के पारा गांव स्थित किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। रात में  तीनों एक ही बाइक से घर  थे । रास्ते में सरावां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप लालगंज से भीरा की ओर जा रहे चारपहिया वाहन के धक्के चपेट में  बाइक सवार तीनों युवक आ गए। इस हादसे में जहाँ नागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई वहीँ गंभीर घायल आलोक को इलाज के लिए लालगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल को जौनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पाकर  थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी के बाद मृतकों के घर कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक नागेश्वर पांच भाइयों में चौथे नंबर पर तथा दूसरा मृतक आलोक मां-बाप का इकलौता पुत्र था। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment