.

.

.

.
.

तेज रफ्तार के चलते 50 वर्षीय महिला सहित दो लोगों की मौत, तीन घायल

आजमगढ़ : जिले  में पिछले 24 घंटे के भीतर वाहनों की तेज रफ्तार के चलते 50 वर्षीय महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो वृद्ध महिलाओं सहित तीन घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
तरवां थाने के समीप गुरुवार की दोपहर करीब 2.30 बजे खरिहानी की ओर जा रही निजी बस की चपेट में आ जाने से 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर पड़े शव को देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना स्थल पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनकी कोशिश नाकाम कर दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके से भागी बस को चालक सहित पकड़ लिया। देर शाम मृतका की शिनाख्त परिजनों ने तरवां थाने पहुंच कर की। मृतका मुलहरा देवी (50) पत्नी स्व. रामबचन राजभर के रूप में की। मृतका क्षेत्र के डुहरू गांव की रहने वाली थी और गुरुवार की दोपहर वह क्षेत्र हरिपुर टंडवा गांव स्थित अपने मायके जाने की बात कहकर निकली थी। इस मामले में में मृतका के पुत्र दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के चार पुत्र व एक पुत्री बताए गए है।                     वहीँ  देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे में बुधवार की रात करीब आठ बजे दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र गोंड (28) पुत्र दीनानाथ निवासी स्थानीय ग्राम चेवार चड़िया पूरब के रूप में की गई। इस दुर्घटना में दूसरी बाइक चालक मुअज्जम (26) पुत्र स्व. रउफ निवासी स्थानीय ग्राम कटघर लालगंज का घायलावस्था में निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक धर्मेंद्र हादसे के वक्त लालगंज कस्बा स्थित विद्युत कालोनी से संगीत की शिक्षा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अन्य घटना में महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार के पास बुधवार की शाम बाइक की चपेट में आ जाने से 70 वर्षीय मुराती देवी पत्नी अदरी यादव घायल हो गई। घायल वृद्धा क्षेत्र के नरायनपुर गांव की निवासी बताई गई। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार के समीप बुधवार की शाम सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ जाने से 60 वर्षीय रमावती पत्नी राजाराम घायल हो गई। घायल महिला क्षेत्र के नूरूद्दीपुर गांव की रहने वाली बताई गई है। एक अन्य मामले में  बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध बाजार के पास गुरुवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार पालीटेक्निक छात्र घायल हो गया। घायल धर्मेंद्र ¨सह (20) पुत्र राम ¨सह बलिया जिले के सहतवार कस्बे का निवासी बताया गया है। दुर्घटना के वक्त वह पटवध स्थित पालीटेक्निक कालेज से परीक्षा देकर बाइक द्वारा अपने कमरे पर लौट रहा था।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment