आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा के सभी सदस्यों को उपस्थिति में संघ का 55वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह द्वारा किया गया। संचालन जिला मंत्री रामाश्रय यादव द्वारा किया गया। सर्वप्रथम ईश बन्दना के पश्चात संगठन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय अब्दुल सत्तार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके द्वारा संगठन के लिये किये गये बलिदान व त्याग को याद किया गया। याद किया गया की स्व0 अब्दुल सत्तार ने हमेशा संवर्ग के लिये लड़ते हुए अपने सेवा तक को दाव पर लगा दिया । जनपद के इन्द्रदेव सिंह, छत्रधारी सिंह आदि ने संगठन की स्थापना के लिये अपना बहुत कुछ न्यौछावर किया। इसके पश्चात भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह, समरजीत यादव, कुमार यादव, गिरीश श्रीवास्तव, राजेश यादव, जैनेन्द्र प्रसाद, श्याम प्रकाश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment