पार्टी ने एक होनहार नौजवान कार्यकर्ता को खो दिया- भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश
लालगंज/आजमगढ। क्षेत्र पंचायत लालगंज में मार्टिनगंज के ब्लाक प्रमुख सौरव सिंह 'सोनू 'के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जिसमें प्रमुख रुप से लालगंज क्षेत्र पंचायत के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ऊधव सिंह के नेतृत्व मैं वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, इस्तियाक बाबू, शब्बीर बाबू, विजय बाबू एवं सुमंत बाबू सेक्रेटरी लाल साहब सिंह,ओमप्रकाश सिंह, दिलीप गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीत सिंह, शैलेश पाठक, डब्बू बाबा, तोशु सिंह, संजय सिंह एवं विकासखंड लालगंज के बहुत से लोग उपस्थित थे। वहीँ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व मार्टिनगंज के ब्लाक प्रमुख सौरभ सिंह सोनू के आकस्मिक निधन से मर्माहत पार्टी के नेताओं व कार्यकतार्ओं ने रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय पर शोकसभा आयोजन किया। दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवगंत आत्मा को शान्ति और दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहाकि भाजपा सौरभ सिंह के आकस्मिक निधन पूरी पार्टी की अपूर्णनीय क्षति है। पार्टी ने अपना एक होनहार नौजवान कार्यकर्ता खो दिया। शोकसभा में जिला उपाध्यक्ष महेश्वरी कान्त पाण्डेय, बाबूराम बिंद,रामपाल सिंह ,रविशंकर तिवारी, बृजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, विनय गुप्ता, सुनील मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। वहीँ सौरव सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे जनपद के राज नैतिक दलों से जुड़े युवा लोगों की शोक संवेदनाएं दिन भर आती रही , शोक प्रकट करने वालों में भाजयुमों नेता सूरज प्रकाश , सपा युवा नेता अभिषेक उपाध्याय और उलेमा कौंसिल के युवा नेता तल्हा रशादी प्रमुख रहे। सभी ने दिवंगत ब्लॉक प्रमुख के मधुर व्यवहार को याद करते हुए कहा की उनका अचानक चला जाना जनपद की युवा राजनीति को लगे एक गहरे जख्म के सामान है।
Blogger Comment
Facebook Comment