विक्षिप्त महिला के पास बरामद हुई लापता बच्ची मेंहनगर : आजमगढ़ : दो दिन पूर्व लापता हुई मासूम बच्ची एक विक्षिप्त महिला के पास से बरामद हुई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को लाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के नगबलपुर गांव निवासी बिहारी की सात वर्षीया मासूम बेटी रूचि बीते 24 अक्टूबर को लापता हो गयी थी। परिजनों ने इस बाबत मेंहनगर थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। बुधवार को क्षेत्र में हमेशा घूमने वाली नगबलपुर गांव की ही विक्षिप्त महिला धनावती पत्नी घनश्याम मां धनावती विद्यालय के पास एक मासूम बच्ची के साथ दिखी। लोगों ने विक्षिप्त महिला के पास अचानक बच्ची को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने बच्ची को ले लिया और बिहारी को बुलवाया। सूचना के बाद पहुंचे बिहारी ने बरामद बच्ची की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। ऐसे में पुलिस ने उस मासूम रूचि को उसके पिता को सौंप दिया।
रास्ते के विवाद को लेकर विवाहिता को पीटा आजमगढ़ : मामूली विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक विवाहिता को जमकर पीटा। इस पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल विवाहिता को उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी रीता (35) पत्नी लाल बहादुर को रास्ते के विवाद को लेकर उसके पट्टीदारों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में उसे गंभीर चोटें आयी है। परिजन उपचार के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये। जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुये चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विवाहिता के साथ बलात्कार आजमगढ़ : कप्तानगंज क़स्बा निवासी एक विवाहिता ने डॉक्टर पर अपने साथ जबरन बलात्कार करने का आरोप एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। विवाहिता का आरोप है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित एक सोनोग्राफी सेन्टर पर वह सोनोग्राफी कराने के लिए गयी हुई थी। सोनोग्राफी सेन्टर पर डा. विश्वजीत ने नशे की गोली खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और रात एक बजे तक उसके साथ जबरन बलात्कार किया। होश में आने के बाद उसने लोगों से बताने की बात कही तो उसने गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी दी। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है।
कच्ची दीवार ढही, वृद्घा की मौत आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में कच्ची दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर एक वृद्घा की मौत हो गयी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओैर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के तिलखुवा गांव निवासी आरती (65) पत्नी प्यारेलाल यादव मंगलवार को रस्तीपुर गांव में अपनी बेटी से मिलने उसकी ससुराल आयी हुई थी। बुधवार को सुबह बेटी के कच्चे मकान की एक दीवार अचानक धराशायी हो गयी। वहीं पर मौजूद आरती उसकी चपेट में आ गयी और मलवे के नीचे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।
गोली से घायल युवक की मौत आजमगढ़ : गोली से घायल युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अन्तिम संस्कार कर दिया। मृत युवक का नाम सलमान (21) पुत्र इफ्तेखार है। वह सरायमीर थानाक्षेत्र के बीनापार गांव का रहने वाला था और पूना रहकर कमाता था। तीन माह पूर्व वह पूना से कमाकर वापस घर लौटा। कुछ दिनों पहले घर के पास ही रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। वहीं उपचार के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गयी।
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत आजमगढ़ : गंभीरपुर थानाक्षेत्र के रोहुंवा गांव के पास मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के दामा गांव निवासी सतेन्द्र सिंह उर्फ चन्दन (30)) पुत्र हाकिम सिंह मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment