आजमगढ़ : 4 सितम्बर: आजमगढ पहुंची कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए शीर्ष नेताओं ने यूपी की बदहाली के लिए सपा, बसपा को जिम्मेदार बताया तथा आजमगढ ही नही पूरे प्रदेश को आतंक का गढ़ कहा। मुलायम के संसदीय क्षेत्र के विकास पर भी सवाल उठाया। कांग्रेस पार्टी की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा की सभा के बाद आजमगढ के सर्किट हाउस में पत्रकारो से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी द्धारा उत्तर प्रदेश की घोषित मुुख्यमंत्री शीला दीक्षित और कांग्रेस पार्टी चुनाव अभियान समिति के प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की बदहाली के सपा, बसपा और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होने कहा कि पिछले 27 सालो में इन दलो ने प्रदेश में अपराध, लूट, मंहगाई, बेरोजगारी इस कदर बढ़ा दी कि प्रदेश विकास की दौड़ में काफी पीछे छूट गया। मुलायम सिंह का संसदीय क्षेत्र में भी काफी दुश्वारियां है। एक सवाल पर संजय सिंह ने कहा आजमगढ ही नही पूरा प्रदेश आतंक का गढ़ बन गया है । इस मौके पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को अपनी कर्मभूमि से नहीं बल्कि जन्मभूमि से लगाव है। इसी का नतीजा है कि उनका गृह जनपद सैफई व मैनपुरी विकास की हर सुविधाओं से लैस है। दूसरी तरफ उनका सदर संसदीय क्षेत्र की सड़कें खंदक में तब्दील हो चुकी हैं। इस पर चलना आसान नहीं रह गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियों से यहां की जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है। प्रदेश की जनता वर्ष 1987 व 89 वाली कांग्रेस की सरकार चाहती है। जिस तरह से संदेश यात्रा में भीड़ उमड़ रही है उससे साफ जाहिर है कि अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब-जब सरकार बनी है, देश प्रगति पर रहा है। उन्होंने कहा कि जब उनके संसदीय क्षेत्र का यह हाल है तो और जगह का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में 70-70 लाख लेकर डीएम का स्थानांतरण किया जा रहा है। बसपा मुखिया मायावती एक जाति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है। वह दौलत की बेटी हैं। वार्ता के दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने बटला एनकाउंटर पर सवाल पूछे जाने पर कहां की कोई भी इन काउंटर सही नहीं होता क्योंकि उससे किसी न किसी का नुकसान होता रहता है। मारे गए लोगों के परिजनों को दुःख तो होगा ही।
Blogger Comment
Facebook Comment