.

रोडवेज कर्मियों ने किया चक्काजाम, यात्री रहे परेशान

आजमगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद आवाहन पर आजमगढ़ क्षेत्र के रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार की मध्यरात्रि से बसों का संचालन ठपकर 24 घण्टे के लिए हड़ताल पर चले गये। बसों की आवाजाही न होने से यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल से आजमगढ़ एवं डॉ. अम्बेडकर डिपों के कर्मचारियों ने मंगलवार को बैठक की और अपनी 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में नारे बाजी की और जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम के प्रबन्धक एवं शासन चेतावनी दी कि रोडवेज कर्मियों की मांगों का समाधार नहीं किया जाता है कि वे आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी गिरीशचन्द पाण्डेय, लौटू यादव, झिनकू यादव, दिनेश यादव, विरेन्द्र कुमार मौर्य, चन्द्रशेखर सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रामकीरत राम, सत्यवीर सिंह, बृजेश राय अनेक रोडवेजकर्मी उपस्थित रहे। जुलूस का नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, मंत्री अमरनाथ पाठक, प्रान्तीय सदस्य पीएन सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment