आजमगढ़ : पासपोर्ट बनवाने वालों द्वारा अक्सर पुलिस के खिलाफ अवैध वसूली और लापरवाही का आरोप लगाया जाता रहा है। इस दिशा में पुलिस अधीक्षक कुन्तल किशोर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके अर्न्तगत पासपोर्ट से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु 15 दिवस का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अर्न्तगत पारपत्रों की जॉच निर्धारित समय सीमा के अन्दर किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि आवेदक को किसी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। इसके लिए पासपोर्ट सेल की हेल्पलाईन नम्बर.7839854512 जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की शिकायत और समस्या होने पर उपरोक्त नम्बर पर सम्पर्क करने पर समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।
Blogger Comment
Facebook Comment