.

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में हुई कार्यशाला

आजमगढ़ :राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में मंगलवार को ग्राम संगठन सी0आर0पी0 ब्रीफिंग कार्यशाला, विकास खण्ड-ठेकमा के ब्लाक सभागार कक्ष मे सम्पन्न हुयी । कार्यक्रम का उद्घाटन  संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मंडलए आजमगढ़ श्री हीरालाल जी ने गाॅधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। जिसके अन्तर्गत आज के कार्यशाला सम्बोधन मे आयुक्त महोदय ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे आजीविका मिशन कार्यक्रम गरीबो के उत्थान के लिए वरदान साबित हो रही है। गरीबी उन्मूलन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक गुलाब चन्द सरोज द्वारा किया गया एवं उनके द्वारा अवगत कराया गया कि बिहार से 9 ग्राम संगठन सी0आर0पी0 महिलाओ को बुलाया गया है, जो पहले भी दो चरणो मे वि०ख० ठेकमा में ग्राम संगठन के गठन उनके द्वारा किया गया है, अब वे तीसरे चरण में ग्राम संगठन के गठन का कार्य करेंगी। जो गाॅव में 3-3 लोगो की टीम बनाकर क्रमशः हरिश्चन्द्रपुर, बागपुर, हजारेमल्लपुर, भगवानपुर, अहिरौली कृतमलपुर, बरसवा, तियरीमनिराम, बेलाखास, जैतीपुर में ग्राम संगठन का गठन का कार्य किया जाना है। जिसमे ग्राम स्तर पर 08-10 स्वयं सहायता समूहो को संगठित करके उनका एक ग्राम संगठन बनाया जाएगा। कार्यक्रम की अगली कड़ी में रा०ग्रा०आ० मिशन उपायु्कत ;स्वंतः रोजगारद्ध श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी जी ने बताया कि ग्राम संगठन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहो के सदस्यो को कम ब्याज पर पूजी की व्यवस्था करना, ग्राम स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य केन्द्र आदि से समन्वय स्थापित कर समाजिक मुद््दो के साथ आजीविका उपलब्ध कराने हेतु जैसे कृृषि आधारित कार्य, मत्स्य पालन, समूह के सदस्य को जोड़कर उनका सामजिक एवं आर्थिक विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर लखनऊ से आये हुए स्टेट एंकर पर्सनए श्री भोलनाथ पाण्डेय जी ने विभिन्न ग्रामो से आये हुए महिलाओ से ग्राम संगठन के बारे मे विस्तारपूर्वक चर्चा किया ।  ब्लाक मिशन प्रबधंक श्री असीम कुमार मल्ल,सहायक विकास अधिकारी (आई.एस.बी.)श्री श्यामदेव राम, ब्लाक प्रबंधक श्री आलोक मिश्राए श्री विमलेश कुमार तथा प्रोफेशनल मो0 मिनहाज आलम, श्री मनोज कुमार चैधरी एवं  श्री देवेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। अन्ततः आये हुए सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो का आभार व्यक्त श्री गुलाब चन्द सरोज ने किया व कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment