आजमगढ़ : शुक्रवार की रात चोरों ने शहर के पांडेय बाजार मुहल्ले में दो घरों को अपना निशाना बनाया और घर में रखा नकदी व जेवर सहित दो लाख का सामान उड़ा ले गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार पांडेय बाजार मुहल्ला निवासी संतोष गुप्ता (32) पुत्र बृजमोहन गुप्ता का उसके पट्टीदार सोनू गुप्ता से बटवारा हुआ था। दोनों पुस्तैनी मकान को ढहाकर अपने-अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। दोनों के मकानों का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है। इसी का लाभ उठाते हुए मकान से निकली सरिया के सहारे चोर शुक्रवार की रात पहले सोनू गुप्ता के अर्द्धनिर्मित मकान में घुसे। चोर यहां से तीन हजार नकदी, तीन अदद मोबाइल, घड़ी, पंखा व अन्य कीमती सामान समेट लिए। उसके बाद चोर संतोष के घर के कमरों को खंगालते हुए एक अटैची तोड़ उसमें रखे लगभग डेढ़ लाख के जेवरात, 25 हजार नकदी, बीमा से संबंधित कुछ कागजात, नए बर्तन व पांच अदद मोबाइल समेट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवारों को शनिवार की सुबह जगने पर हुई। इसकी जानकारी पीड़ितों नव\इ पुलिस को दी सूचना पाकर मेक पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ पीड़ितों द्वारा तहरीर दी गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment