.

.

.

.
.

रोड ट्रांसपोर्ट बिल-2016 के विरोध में रोडवेज कर्मी करेंगे दो दिन की हड़ताल

आजमगढ़ : यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की जनसभा बुधवार को रोडवेज परिसर में क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नरायन सिंह व संयोजक प्रभु नरायन पांडेय प्रेमी की देखरेख में आयोजित की गई। इसमें रोड ट्रांसपोर्ट बिल-2016 एवं परिवहन निगमों तथा श्रमिकों को क्षति पहुंचाने वाली कार्यवाही के विरोध में आंदोलनात्मक नोटिस का सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया। इसके बाद एक सितंबर से दो सितंबर तक दोपहर बारह बजे तक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।
सभा में पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी हड़ताल एक सितंबर को आधी रात से शुरू होगी और दो सितंबर को दोपहर तक चलेगी। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा। कहा कि उनकी दस सूत्रीय मांगों पर भारत व राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसके लिए दोनों सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। इससे बाध्य होकर हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। इस अवसर पर संगठन मंत्री राजनाथ यादव, शचीन्द्र ¨सह, नदीम अहमद, शिव नरायन ¨सह, अनिल कुमार पांडेय, रामचन्द्र यादव, दीपचंद्र राय, अनिल कुमार शर्मा, देवेन्द्र नाथ तिवारी आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment