आजमगढ़। प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना में से एक कन्या विद्या धन योजना के तहत मंगलवार को वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा मेधावी छात्राओं को चेक वितरण किया गया। नगर के सर्वोदय कालेज में कन्या विद्या धन चेक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा मेधावी छात्राओं को चेक वितरण किया गया। इस दौरान छात्राओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। चेक पाकर छात्राएं फूली नही समा रही थी। इस दौरान दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि कन्या विद्या धन एक एतिहासिक योजना है। जिसको हिन्दुस्तान में पहली बार नेता जी मुलायम सिंह यादव ने सरकार बनने के बाद लागू किया। उन्होंने कहा कि जो गरीब परिवार की लड़कियां है पैसे के आभाव में आगे नही पढ़ पाती है उनका मनोबल बढ़ाने के लिए ताकि वह आगे पढ़ सके। उन्होंने कहा कि नेता जी जब मुख्यमंत्री थे तो 20 हजार का चेक मिला था जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बढ़ाकर 30 हजार रूपया कर दिया है। इस योजना से छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव , मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment