.

.

.

.
.

CRIME & Accidents : विद्युत करेंट से वृद्ध की तथा संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत और सड़क हादसे में दो घायल

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका
आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मौत के बाद लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटिला गांव निवासी सलाहुद्वीन (35) पुत्र सदरूद्वीन का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जिसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान सुहेल अहमद ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सड़क हादसे में दो घायल जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के मिरीया गांव निवासी कपिल देव (55) पुंत्र छोटकुन ट्रैक्टर चालक है। शुक्रवार को वह सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी सामान लेकर आया था और ट्रैक्टर ट्राली पर खड़ा होकर सामान को उतरवा रहा था कि तभी वह गिरकर घायल हो गया। वही शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव निवासी नगेन्द्र यादव (40) पुत्र फिरतू यादव शुक्रवार को बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था और साईकिल से वापस घर लौट रहा था कि तभी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 विद्युत् करंट से वृद्ध की मौत 

वहीँ तरवां थाना क्षेत्र के हड़ौरा ग्राम में शुक्रवार को विद्युत करेंट की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों का सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हड़ौरा ग्राम निवासी फेंकू यादव (60) पुत्र भुटेली विधुत आपूर्ति बंद होने पर शुक्रवार को दिन में घर के स्वीचबोर्ड में आई खराबी को ठीक कर रहा था। उसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गयी जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने का बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment