आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनरी बाजार में वड़ा पाव का दुकान करने वाले दो सगे भाईयों की कुछ दबंगों ने पिटाई कर दी। घायल दोनों भाईयों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव निवासी अर्जुन गुप्ता (22) और उसका भाई राजन गुप्ता (20) पुत्रगण अशोक गुप्ता नोनरी बाजार में वड़ा पाव की दुकान करते है। दोनों भाई अपने दुकान पर मौजूद थे कि तभी कुछ दबंग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों भाईयों की पिटाई शुरू कर दिये। जब दोनों भाई लहुलुहान हो गये तो दबंग वहां से फरार हो गये। घायल दोनों भाईयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment