आजमगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस को हाईप्रोफाइल(हाइटेक) बनाने के लिए एक और योजना का शुभारम्भ किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद व एडीजे ला एंड आर्डर दलजीत सिंह चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम ने प्रोजेंटेशन में डायल.100 परियोजना के सलाहकार वेंकट चंगावल्ली ने अब तक हुए प्रोग्रेस का रिव्यू पेश किया। जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट से लोगों का भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा। यह नेटवर्क देश ही नहीं बल्कि वर्ल्ड का सबसे बड़ा और एडवान्स होगा। प्रोजेक्ट के लिए बहुत प्रिपरेशन की गई है। सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक के शहरों में जाकर स्टडी हुई है। पब्लिक को डायल 100 के जरिए 10 से20 मिनट में पुलिस मौके पर मदद के लिए पहुंच जाएगी।आज के समय में क्राइम का तरीका बदल गया है। मोबाइल ई.मेल व सोशल मीडिया व साइबर के जरिए बहुत सारी चीजें आॅपरेट हो रही हैं। इसलिए पुलिस को भी एडवान्स्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। थाने.चौकियों को बेहतर करने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2325.33 करोड़ रूपये बजट में रखा है। जनपद में यह योजना सम्भत: अक्टूबर से कार्य करने लगेगी। अभी फिलहाल प्रशिक्षण के लिए अभी मंथन किया जा रहा है। शासन से अभी कोई निर्देश नही मिला है। डायल 100 में तेज तर्रार पुलिस कर्मी शामिल होगें उन्हे बृहद रूप से प्रशिक्षण दिया जायेगा।
डायल.100 प्रोजेक्ट के मेन प्वाइंट्स
आजमगढ़। 100 नंबर मिलाने पर 10से20 मिनट में पुलिस मौके पर मदद के लिए पहुंचेगी,डायल.100 में सभी कॉल रिकॉर्ड होंगी। पीड़ित व्यक्ति के संतुष्ट होने के बाद ही केस बंद किया जाएगा, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कुल 3200 चार पहिया वाहन एवं 1600 दो पहिया वाहन लगाए जा रहे हैं, सभी वाहनों में जीपीएस लगा होगा, जिससे हर वेहिकल की लोकेशन मिल सके,इसका केन्द्र लखनऊ में अल्ट्रा.मॉडर्न कंट्रोल रूम इस्टेब्लिश हो रहा है, आगरा व वाराणसी में 2 कंट्रोल रूम बनेंगे। . शहरी क्षेत्रों में दोपहिया वाहन 10 मिनट में व चार पहिया वाहन 15 मिनट में पहुंचेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रिस्पॉन्स टाइम 4 पहिया वाहन के लिए 20 मिनट रखा गया है। एंबुलेंस, फायर सर्विस, राजमार्ग पुलिस, एकीकृत यातायात प्रबंध, वीमेन पावर लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं को भी जोड़ा जाएगा। कॉल सेंटर पर आने वाले आंकड़ों के एनालिसिस व रिसर्च के लिए एक स्पेशलाइज्ड सेंटर बनाया जाएगा।
इस सबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि 100 नम्बर डायल पर कोई भी घटना होती है तो पब्लिक 100 नम्बर पर डायल करेगी। मौके पर पुलिस मिन्टों में पहुंच जायेगी। पुलिस विभाग को हाईटेक किया जा रहा है। इस परियोजना से पुलिस में तेजी आएगी साथ ही लोगों के पास पुलिस की मदद भी जल्दी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास सबसे ज्यादा जमीन के झगड़े आते हैं। इससे पुलिस व जनता के बीच अच्छे संबध बनेगें। एसपी ने बताया कि जनपद को 59 लग्गजरी वाहन मिलेंगे। वाहनों में जीपीएस से युक्त होगा। जिससें लोकेशन मिलने में आसानी होगी।

Blogger Comment
Facebook Comment