.

दीदारगंज विधायक आदिल शेख व विजय यादव ने बड़े पैमाने पर कराया वृक्षारोपण


मुहम्मदपुर (आजमगढ़) : आजमगढ़: शहर के भंवरनाथ से किशुनदासपुर मार्ग तक वृहद पैमाने पर पौधरोपण कर प्रदेश सरकार द्वारा विश्व कीर्तिमान स्थापित करने को लेकर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पौधरोपण कर जनपद में अभियान का शुभारम्भ किया।  जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में जहां पेड़ बहुत महत्वपूर्ण हैं वहीं यह मनुष्यों को जीवनरक्षक दवाओं के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। पूरे प्रदेश में लोकप्रिय मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव द्वारा पौधरोपण का जो अभियान छेड़ा गया है व आने वाले पीढि़यों के लिए भी एक मिसाल होगा। पौधरोपण अभियान में नीम, आम, जामुन, पीपल, शीशम सहित कई प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एसके सत्येन, हकीम बेग, हनुमान यादव, नाटे यादव, राकेश दुबे, प्रकाश मिश्र (वन दरोगा), बेचू पांडेय, गजराज यादव, राधेश्याम मिश्र आदि उपस्थित थे। वहीँ मुख्यमंत्री के इस अभियान में अन्य सपा नेता भी पीछे नहीं रहे , दीदारगंज विधायक आदिल शेख ने विधानसभा क्षेत्र के गंभीरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित कब्रिस्तान में लगभग 4000 पौधों का पौधरोपण कर  मुख्यमंत्री के विशेष कार्यक्रम  में बढ़चढ़ हिस्सा लिया । उन्होंने कहा कि पौध लगाने से जहां हमें पर्यावरण सन्तुलंन कायम रहता है वही  आबोहवा को शुद्ध बनाये रखने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। श्री शेख ने विधानसभा क्षेत्र के गम्भीरपुर व अन्य कई स्थानों पर पौधरोपण में भाग लिया। इस दौरान उन्होने लगभग 4 हजार फलदार व छायादार पौधों को लगाया साथ ही उन्होने उन पौधों के बचाने के लिए स्थानीय लोगों को जिम्मेदारियां भी सौपी जिससे उन पौधों को बचाया जा सके। आदिल शेख ने इस दौरान कहा कि आज मानव जीवन के सामने सबसे बड़ा खतरा पर्यावरण का असंतुलन  है। पर्यावरण को संरक्षित रखने की हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है और इस अभियान में सभी को बढ़ कर भाग लेना चाहिए जिससे स्वच्छ वातावरण का हम निर्माण कर सके। उन्होने कहा कि लगातार पेड़ों के कटने और प्रदूषण के लगातार बढ़ने का नतीजा है कि मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वृक्षारोपण के दौरान रामआसरे चैहान, विभूति, सुनील कुमार, हरई सरोज, शशिकांत सरोज, रामनयन यादव व सुरेन्द्र चैहान आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में प्रदेश  के वन मंत्री के सुपुत्र और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव ने कोटवां में पुरे दल बल के साथ हजारों  रोपण किया।  विजय यादव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव की प्रेरणा से आज जो काम हुआ है वैसा पूरे भारत के इतिहास में आज तक नहीं हुआ , एक ही दिन में करोड़ों पेड़  लगाए जाने से क्लीन और ग्रीन यू पी अभियान को जबरदस्त बल मिला है। उन्होंने इस अनोखे प्रयास के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। 


  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment