आजमगढ़। जिले के सरायमीर क्षेत्र के नई बाजार मुहल्ले में रविवार की शाम आधा दर्जन बदमाश रोजा इफ्तार के समय डकैती डालने के लिए घुसे और लूट पाट करने लगे और नौकरानी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इक्ट्ठा हो गये। जिसके बाद बदमाश भागने लगे और लोगों ने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। उस बदमाश से पूछताछ में दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सरायमीर थाना क्षेत्र के नई बाजार मुहल्ले निवासी सुफियान के घर रोजा इफ्तार की तैयारी चल रही थी कि तभी असलहे से लैस होकर आधा दर्जन बदमाश डकैती डालने के लिए उसके घर में घुस गये। उस समय घर पर केवल महिलाएं ही थी पुरूष कोई नही थी। बदमाशों द्वारा महिलाओं को असलहा सटा दिया गया और लूटपाट करने की कोशिश की। तभी नौकरानी चिल्लाने लगी। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां इक्ट्ठा हो गये और बदमाशों को दौड़ा लिया। जिसमें से पांच बदमाश तो भागने में सफल रहे लेकिन ग्रामीणों ने एक बदमाश को धर दबोचा और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वही पुलिस ने पकड़े गये बदमाश मनोज यादव से पूछताछ के बाद छापेमारी कर दो अन्य बदमाशों अहमर व दाउद को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये सभी बदमाश फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया की बदमाशों में एक गृहस्वामी का रिस्तेदार है और तीन महीने से उसके घर की रेकी कर रहा था। फरार तीन अन्य बदमाशों की भी शिनाख्त हो गयी है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment