.

.

.

.
.

फूलपुर: मायके से विदा हो ससुराल पहुंची विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवरियाकला गांव एक सप्ताह पूर्व मायके से विदा होकर अपने ससुराल पहुंची विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के युसुफपुर खानपुर ग्राम निवासी सुखदेव प्रजापति ने अपनी पुत्री रंजना (20) की शादी बीते वर्ष 9 मई को क्षेत्र के तिवरियाकला ग्राम निवासी सतीश प्रजापति के साथ किया था। सतीश जीविकोपार्जन के लिए मुंबई शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के कुछ समय बाद रंजना ससुराल से विदा होकर मायके चली गई और पति कमाने के लिए मुंबई चला गया। एक सप्ताह पूर्व रंजना मायके से विदा होकर ससुराल आई थी। पति सतीश भी मुंबई से दो दिन पूर्व अपने घर लौटा है। शुक्रवार की दोपहर रंजना अपने कमरे में अचेत मिली। परिजन आनन-फानन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक द्वारा हालत गंभीर देख विवाहिता द्वारा जहर निगलने की आशंका जताते हुए रेफर कर दिया गया। अचेत विवाहिता को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment