.

.

.

.
.

चन्द्रमा ऋषि आश्रम के महत्व के प्रचार प्रसार के साथ होगा सुंदरीकरण - जिलाधिकारी

आज़मगढ़ 31 जुलाई 2016-- जनपद के सिद्धपीठ आश्रम चन्द्रमा ऋषि आश्राम पर आज जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में चन्द्रमा ऋषि आश्रम समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने कहा कि इस आ़़श्रम को खूबसूरत बनाया जायेगा। इस आश्रम की महत्ता ज्यादा है लेकिन प्रचार-प्रसार न होने के कारण बहुत से जनपदवासी यह जान नही पाते है कि यह आश्रम आजमगढ़ मे है। इस आश्रम के प्रचार-प्रसार के लिए नेशनल हाइवे पर प्रत्येक एक किमी और 2 किमी पर बोर्ड लगाये जायेगे ताकि इस आश्रम के सम्बन्ध मे लोगों को जानकारी हो। चन्द्रमा ऋषि आश्रम के पुजारी बम-बम गिरी ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुंए कहा कि आश्रम की जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे है। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर अमृतलाल बिन्द और सम्बन्धित कानूनगो एवं लेखपाल केा निर्देशित करते हुए कहा कि दो-तीन दिनों के अन्दर आश्रम के जमीन की पैमाइश करते हुए जगह-जगह पर पत्थर लगाना सुनिश्चित करें। आश्रम की जमीन पर यदि अतिक्रमण किया गया है तो अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें। आश्रम के पुजारी द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यहां शराब वगैरह पीया जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी असामाजिक तत्व दारू पीते हुए पाये जाये तो तत्काल उनके उपर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जायेगा। आश्रम पर पीने के पानी की समस्या पर जिलाधिकारी ने अधि अभियन्ता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि आश्रम पर एक इन्डिया मार्का टू हैण्ड पाइप लगाना सुनिश्चित करें । आश्रम पर हरियाली के लिए अच्छे-अच्छे पेड़-पौधे को लगाया जायेगा। तथा आश्रम की 04 हेक्ट0 520 एयर जमीन पर वृक्षारोपण भी आवश्यकता के अनुसार कराया जायेगा। डाला छठ के अवसर पर आश्रम पर इतनी भीड़ होती है कि लोग खड़े नही हो पाते है। आश्रम के बगल में सीढ़ी भी बनावाने के लिए जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आश्रम की महत्ता के दृष्टिगत इस आश्रम को सुन्दर बनाया जायेगा ताकि दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। आश्रम को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष अपर जिलाधिकारी प्रसाशन आशुतोष कुमार द्विवेदी, समिति के सदस्य बजरंग त्रिपाठी, जेपी जायसवाल, मधुसूदन त्रिपाठी, रामआसरे सिंह, आडिटर एमएल केसरवानी, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह सहित उप जिलाधिकारी सदर अमृतलाल बिन्द, राम प्रकाश त्रिपाठी, एडवोकेट कमलेश मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, नवीन कुमार यादव, सर्वेश कुमार यादव, लेक्चरर प्रिन्स राय, कैलाश राय उपस्थित थें। समिति के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।  
 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment