.

.

.

.
.

हरैया में किसानों में मिट्टी के संतुलन के लिए जिंक का हुआ वितरण

जीयनपुर : हरैया ब्लाक पर अभिमन्यु फर्टिलाइजर्स ग्रुप माइक्राेप्लेक्स एग्राे केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स के तरफ से किसानों काे माेनाे जिंक का वितरण किया गया। गुरूवार काे ब्लाक पर प्रदेश सरकार के तरफ से स्टाल लगाया गया। जिसमें कई दर्जन किसानों ने भाग लिया। प्रधान संघ प्रभारी लाैहर यादव ने दाे दर्जन किसानों काे जिंक वितरण किया। माइक्राेप्ललेक्स के सेल्स आफिसर ज्ञानदीप सचान ने किसानों काे संबाेधित करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से जिंक में पचास प्रतिशत की छुट दी जा रही है। ताकि खेत की मिट्टी की उर्जा बढ़े आैर पैदावार किसानों की बढ़े। बताया की एक किलो वजन में 33 परसेंट जिंक व 15 परसेंट सल्फर है। सरकार 50परसेंट छुट दे रही है। एक किलो जिंक की कीमत साठ रूपया है। जाे छुट पर किसानों काे मात्र तीस रूपया में दी जा रही है। कहा मिट्टी में जिंक की कमी के कारण पाैधे पीले पड़ जाते है। आैर राेग ग्रसित हाे जाते है। जिससे फसलों का काफी नुकसान हाेता है। कहा कि मिट्टी के संतुलन बनाए रखने व पैदावार बढ़ने के के लिए मिट्टी में जिंक डालना जरूरी है। ताकि किसानों काे ज्यादा पैदावार मिल सके। प्रधान संघ केजिला प्रभारी लाैहर यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जिंक में जाे पचास परसेंट की छुट दे रही है। इससे किसानों काे काफी सहुलियत हाेगी। इस दाैरान ब्लाक इंचार्ज जनार्दन सिंह यादव, किसान अशोक राय, शिवानंद, उपेन्द्र नाथ राय, दुर्ग विजय यादव, अरविन्द सिंह, आलाेक यादव, संजय यादव, राजू यादव आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment