आजमगढ़। पतँजलि योग समिति एवं युवा भारत के जिला संगठन मंत्री शैलेष बरनवाल ने शुक्रवार को बताया कि 11, 12 एवं 13 जून को पुलिस लाइन में प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें योग की व्यावहारिक क्रियाओं का अभ्यास कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि निरोगी व स्वस्थ शरीर के लिए नियमित अभ्यास परम आवश्यक है। योग से मुनष्य शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में अकल्पनीय वृद्धि होती है। योग से शतायु स्वस्थ जीवन प्राप्त करते हुए जीवेम शरद: शतम्-पश्येम् शरद शतम् की कामना की पूर्ति होती है। श्री बरनवाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए प्रशिक्षण की अनुमति दी है। करीब 350 प्रशिक्षु सिपाही प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने आगे बताया कि 17 जून से 21 जून तक तेरही इण्टर कालेज कप्तानगंज परिसर में नेशनल कैडेट्स कोर (एन.सी.सी.) के जवानों को योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित है जिसमें लगभग 2200 एन.सी.सी. कैडेट्स योग का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने विश्व योग दिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगाने वाले योग शिविरों में भाग लेकर स्वस्थ जीवन-स्वस्थ समान व समृद्ध भारत में सार्थक योगदान की जनपद वासियों से अनुरोध भी किया।
Blogger Comment
Facebook Comment