आजमगढ़: मेहनगर थाना क्षेत्र के जियासड़ गांव में शुक्रवार को एक कच्ची दीवर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के जियासड़ गांव निवासी दलसिंगार (45) पुत्र रामलगन शुक्रवार की सुबह अपने घर पर सो रहा था कि तभी उसके मकान की कच्ची दीवर उसके उपर आकर गिर गयी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Blogger Comment
Facebook Comment